तमिलनाडु में हिताची का बड़ा निवेश, युवाओ के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रस्ते

तमिलनाडु के युवाओ के लिए रोजगार के क्षेत्र में एक बड़ी खुशखबरी सामने आयी है। जापान की प्रमुख तकनिकी कंपनी हिताची एनर्जी ने तमिलनाडु सर्कार के साथ १००० करोड़ रुपया के निवेश सम्झौती पर हस्ताक्षर किये है। इस निवेश के माध्यम से राज्य में कौशल वाली नौकरिया पैदा होने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार यह निवेश चेन्नई के पोरुर स्थित के ग्लोबल टेक्नोलॉजी एन्ड इनोवशन सेंटर के विस्तार और चेंगलपट्टू में कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग सुविधा को मजबूत करने पर खर्च किया जाएगा। इससे इंजीनियर, तकनिकी और उन्नत विनिर्माण क्षेत्रो में नए अवसर उपलब्ध होंगे।

राज्य सरकार का मानना है की इस परियोजना से तमिलनाडु की पहचान एक प्रमुख टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग हैब के रूप में और मजबूत होगी। साथ ही स्थानीय युवाओ को बेहतर रोजगार मिलने से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ाया मिलेगा।

हिताची अगले कुछ वर्षो में इस निवेश को चरणबद्व तरीके से लागु करेगी। विशेषज्ञों का मानना है की वैश्चिक कंपनियों की ऐसे निवेश भारत के तकनिकी क्षेत्र को नयी उचाईयो तक पहुंचने में मदद करेंगे। रोजगार और औद्योकिक विकास के लिहाज से यह समझौता तमिलनाडु के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मन जा रहा है।

Leave a Comment