पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने NEET UG 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। इस वर्ष राज्य के सरकारी स्कूलों के कूल 882 छात्रों ने NEET परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है। खास बात यह हे की पिछले दो वर्षो में सफल छात्रों की संख्या में लगभग 100 प्रतिशित की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।
शिक्षा विभाग के अनुसार यह सफलता सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षण व्यवश्था, विशेष कोचिंग कार्यक्रमों और छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। राज्य सरकार ने मेडिकल और अन्य प्रतियोगो परीक्षाओ की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को अतिरिक्त शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराई, जिसका सकारात्मक असर इस बार के परिणामो में देखने को मिला।
विशेषज्ञों का मानना हे की सरकारी स्कूलो के छात्रों का लगातार बेहतर प्रदर्शन यह साबित करता हे की सही मार्गदर्शन ;और संशाधन मिलने पर वे किसी भी राष्ट्रिय स्तर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हे। इससे आने वाले वर्षो में और अधिक छात्र मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के किये प्रेरित होंगे।
NEET परीक्षा में सफल हुए छात्र अब MBBS, BDS और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाये देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की हे।
यह उलब्धि न केवल छात्रों केलिए बल्कि पंजाब के सरकारी स्कोलो और पुरे शिक्षा तंत्र के लिए भी गर्व का विषय मानी जा रही है।