सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वी पास उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर सामने आया है। देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों में 15700 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही हे। इन बहरतीयो में रेलवे (RRB), JKSSB, ISRO, CCRUM, हिमाचल प्रदेश पुलिस, भारतीय वायु सेना (IAF), छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) समेत कई प्रमुख संस्थानों में आवेदन का मौका मिल रहा है।
इन भर्तियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वी पास या मैट्रिक निर्धारित की गयी है। हलाकि, अलग अलग विभागों और पदों के अनुसार आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य पात्रता शर्ते अलग हो सकती हे। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबधित भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना चाहिए।
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियमो के अनुसार 18000 से लेकर 151000 तक का वेतन मिल सकता है। इसके आलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल सुविधा और अन्य सरकारी लाभ भी उपलब्ध होंगे।
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में है, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। कई भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया पहले से जारी है और कुछ की अंतिम तिथि भी नजदीक है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को बिना देरी किए समय रहते आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे केवल सम्भदित विभागों की आधिकारिक वेबसाइट से ही आवेदन करे और भर्ती से जुडी सभी नयी उपदटेस पर नियमित नजर बनाए रखे।