CBSE 12वी सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई को: 69 विषयो की परीक्षा एक ही दीन होगी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने कक्षा 12वी की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का टाईमटेबल जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, यह परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। इस दिन कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स तीनो संकायों के कुल 69 विषयो की परीक्षा एक ही दिन में होगी।

परीक्षा सुबह एक ही पारी में आयोजित की जाएगी। अधिकांश विषयो की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर १ : ३० बजे तक चलेगी, जबकि कुछ विषयो की परीक्षा दोपहर १२:३० बजे तक ही समाप्त हो जाएगी। सभी विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले १५ मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

इस परीक्षा में कम्पार्टमेंट वाले छात्रों के साथ साथ वे विद्यार्थियों भी शामिल होंगे, जिन्होंने अपने अंको में सुधार के लिए आवेदन किया है। अजमेर रीजन से ७४४० से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होने वाले है। इस रीजन के अंतर्गत राजस्थान के सभी CBSE सम्बद्ध स्कूल आते।

बोर्ड ने विद्यार्थियों को सलाह हे की ये परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे और अपने एडमिट कार्ड के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज जरूर लेकर जाए। साथ ही, परीक्षा से पहले आधिकारिक टाईमटेबल के अनुसार अपने विषय और परीक्षा समय की एक बार फिर पुष्टि कर ले।

जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे, उनके लिए यह अपने परिणाम में सुधर करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। तैयारी पूरी रखे और परीक्षा के दौरान सभी बोर्ड निर्देशों का पालन करे।

Leave a Comment